खानदानी प्राॅपटी को लेकर आपस में चल रहा था विवाद
हरिद्वार। मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के डांट मंडी में चेचेर तहेरे भाइयों में कुछ समय में खानदानी प्राॅपटी को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। विवाद के चलते चाचा के लड़के ने अपने साथी के साथ मिलकर विनीत शर्मा निवासी डांट मंडी, ज्वालापुर के घर के बाहर भयभीत करने के लिए फायरिंग की गयी। फायरिंग की घटना में विनीत शर्मा ने ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेने के उपरांत कार्रवाई करते हुये आरोपियों के खिलाफ धारा 504, 506 में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुये 6 घंट के उपरांत गिरफ्तार कर लिया हैं। पकडे़ गये आरोपियों में तरुण खेवडिया पुत्र स्व. उमाकांत खेवडिया निवासी डॉट मंडी व राहुल पुत्र सतीश उर्फ लाली निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर हैं। आरोपियों के कब्जे से 1 देशी तमंचा 12 बोर, 1 खोखा राउंड 12 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद की गयी है। आरोपियों से अस्लाह बरामद होने पर मुकदमे में धारा 3/25 आम्र्स एक्ट व 34 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। आरोपी तरुण के खिलाफ नगर कोतवाली में 394 आईपीएस के अंतर्गत अन्य मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, उपनिरीक्षक सुनील रमोला, व का. नरेंद्र राणा, ताजवर चैहान शामिल थे।