घर से घूमने निकले युवक का शव नाले से बरामद हुआ

काशीपुर।

कल शाम घर से घूमने निकले एक युवक का शव आज नाले से बरामद हुआ, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निकट बर्फ फैक्ट्री निवासी नदीम पुत्र अब्दुल्ला कल शाम घर से घूमने के लिए बाहर निकला था,परंतु देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। जिस पर परिजन उसकी काफी तलाश करते रहे जब उसका कहीं सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। आज दोपहर यहां स्टेशन रोड पुराने स्टेट बैंक के पास नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर नदीम के परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त नदीम के रूप में की। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, युवक की मौत का कारण पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *