हल्द्वानी। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्चिंग होने पर योगेन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के सहयोग से राजपुरा में मिष्ठान वितरण कर वैज्ञानिकों के सफल प्रयास के लिए इसरो को शुभकामनाएँ दी है।
इस अवसर पर योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्चिंग से भारत ने अंतरिक्ष यात्रा में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखकर हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरी है। हमारे वैज्ञानिकों के त्याग, तपस्या, दृढ़ संकल्प, समर्पण-शक्ति से भारत देश ने विश्व के पटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सिद्ध कर दिया है। भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और शीघ्र भारत विश्वगुरु बनेगा।
इस दौरान मिष्ठान वितरण करने वालों में हरीश चन्द्र पाण्डेय, लोकेश कुमार साहू, चरौंजी लाल, खेमराज साहू, अशोक कुमार बाल्मीकि, रितिक साहू, जानकी कश्यप, नन्दकिशोर आर्या, मनीष साह,ू अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, रोहित, देव आर्यन, प्रजापति कमलेश आर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।