काशीपुर। पिछले करीब दो महीने से चाचा के यहां रह रही 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई । जिसका दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला थाना सादिक निवासी अफरोज पुत्र मोहम्मद अयूब ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी भतीजी 19 वर्षीय अफसरा पुत्री मोहम्मद इमरान निवासी वनभूलपुरा नई बस्ती हल्द्वानी 4 सितंबर को शाम 6बजे बिना बताए घर से चली गई और फिर लौट कर नहीं आई है । पिछले 2 दिन में वह अपनी सभी रिश्तेदारों में उसे खो चुके हैं परंतु उसका कहीं पता नहीं चला है। अफसरा पिछले 2 महीने से अफरोज के यहां रह रही थी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।