हरिद्वार। 4 जुलाई से आरम्भ हुये कांवड़ मेले में लाखों शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर आज मेले का समापन किया। आज मेले में 10,00,000 (दस लाख) कांवड़िया ने जल भरा तथा अब तक मेले में 4,07,00,000 (चार करोड़ सात लाख) शिवभक्त पहुँचे। कावड़ियों को सकुशल अपने गंतव्य तक पहुँचाने के लिए एसएसपी अजय सिंह ने तीन दिन लगातार सड़क पर उतर कर मेले की कमान संभाली।