काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले की चार महिला उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है ,काशीपुर में लंबे समय से तैनात रूबी आर्य को खटीमा स्थानांतरित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कानून व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से 4 महिला उपनिरीक्षक को इधर से उधर किया है, काशीपुर कोतवाली में तैनात रूबी मोर्या को काशीपुर से खटीमा कोतवाली तथा सुप्रिया नेगी को खटीमा से काशीपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है । इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात नेहा राणा को लाइन से रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया है, जबकि महिला उपनिरीक्षक नीलम मेहरा को पुलिस लाइन से किच्छा कोतवाली स्थानांतरित किया गया है ।