चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

काशीपुर। चैती मेले में मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे दंपत्ति की बाइक को रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।चैती मेले के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में एसएसपी के आदेश पर जो बदलाव किये गये थे यदि अमल में लाये गये होते तो शायद यह दर्दनाक हादसा न होता। दरअसल मेले के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध है।

घटना आज सुबह की है। मौ कानूनगोयान निवासी संजय वर्मा अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक से चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे श्यामपुरम मोड़ पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बबीता वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद आईटीआई थाना अध्यक्ष मृतका के पति से घटना की जानकारी लेने पहुंचे हैं। ज्ञात रहे कि चैती मेले से पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था का प्लान बना कर भारी वाहनों के प्रवेश को वर्जित किया था परंतु भारी वाहनों का आवागमन निरंतर जारी था यदि लागू की गई यातायात व्यवस्था का पालन किया गया होता तो प्रसाद चढ़ाने जा रही निर्दोष महिला की जान नहीं जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *