हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने अलग-अलग चोरी की घटनाओं में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विगत 16 अप्रैल को ज्वालापुर स्थित इलेक्ट्रॉनिक स्टोर के व्यापारी ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारी ने स्टोर में कार्य कर रहे अभियुक्तों पर शक जताया था। चोरों के विरूद्ध धारा 380 में मुकदमा दर्ज करने के उपरांत जाँच-पड़ताल करते हुये तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करते हुये आरोपियों के बयान के आधार पर उनके कब्जे से 19 बण्डल बिजली के तार बरामद कर मुकदमें में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। पकड़े गये आरोपियों में रामचंद्र पुत्र बाबूराम, राजू पुत्र बाबूलाल निवासी हटियाफुलपुर थाना मऊ जिला इलाहाबाद व अमरीश पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार है।
उधर अज्ञात चोरों के खिलाफ मकान में लगी 4 सैटिंरिग प्लेट चोरी करने की घटना में गृहस्वामी द्वारा तहरीर देकर धारा 379 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुये कैमरों की फुटेज खंगालते हुये तथा सुरागों के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सघन पूछताछ करने पर आरोपियों के कब्जे से सैटरिग प्लेट बरामद किये जाने के उपरांत में मुकदमें में धारा 411 आईपीसी के अन्तर्गत बढ़ोतरी की गई। पकड़े गये आरोपियों में शाहरुख पुत्र शकील, सागर पुत्र मोहब्बत निवासी ग्राम सराय निकट इमामबाड़ा चैक ज्वालापुर है।