हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाईक बरामद की गई है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
अपर उप निरीक्षक तरण सिंह ने बताया कि रविवार को मुकेश कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने थाना बहादारबाद में बाइक चोरी की घटना में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि अज्ञात व्यक्ति बहादराबाद बाईपास स्थित देशी शराब के ठेके से उसकी बाइक चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 379 में मामला पंजीकृत किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज जय मैक्सवैल तिराहे के पास से भागने का प्रयास कर रहे दम्पत्ति को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपियों में पति-पत्नी संजय व सोनी हाल निवासी सलेमपुर चैक कोतवाली रानीपुर व मूल निवासी नगला गन्ना करनावाला थाना धामपुर हैं। आरोपी दम्पत्ति को जेल भेजा जा रहा है।