चोरी की महिंद्रा पिकअप के साथ 3 यूपी के चोर गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 3 चैपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पीठ बाजार से वाहन महिंद्रा पिकअप चोरी किया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विगत 14 अप्रैल को ग्राम जसवावाला कलियर निवासी प्रवेश कुमार ने अपने वाहन महिन्द्रा पिकअप चोरी होने की घटना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कार्रवाई करतेे हुये खोजबीन में जुटी पुलिस टीम ने सुमननगर से गढमीरपुर की ओर जाने वाले रास्ते से चोरी के वाहन महिन्द्रा पिकअप के साथ 3 अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनय (26 वर्ष) पुत्र दयाराम सिंह निवासी शुगर मिल मुन्ना देवी कॉलोनी थाना धामपुर, राजा (22 वर्ष) पुत्र चरण सिंह व सुभाष (32 वर्ष ) पुत्र भारत निवासी खानपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर बताया।

इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चैहान, उप निरीक्षक मनोज सिरोला, हेड कांस्टेबल पंकज देवली, कांस्टेबल रविन्द्र, दीप गौड, विवेक गुसांई व सीआईयू टीम में उप निरीक्षक रणजीत तोमर व कांस्टेबल त्रिभुवन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *