हरिद्वार। विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विष्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होना बहुत जरूरी है क्योंकि वर्तमान समय में हमारी व्यस्त लाइफ के कारण हम अपने खान-पान पर अधिक ध्यान नहीं रख पाते और आजकल हमारे देष में जंग फूड का महत्व बढ़ता जा रहा है। जिससे नई-नई बीमारियों से आदमी ग्रस्त रहता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता से आप तमाम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और बीमारियों का शुरुआत में ही पता लगा सकते हैं. इससे इलाज कराने में आसानी होती है और स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर नुकसान से भी बचाया जा सकता है।
शिवालिक नगर स्थित छनबन कैप चैरिटेबिल ट्रस्ट की अध्यक्ष योगाचार्या बबीताजी के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्या बबीताजी ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। योग शिविर में सभी सदस्यों ने के साथ बढ-चढकर हिस्सा लिया।