हरिद्वार। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार, उतराखण्ड इकाई की ओर से अखण्ड परशुराम अखाड़े के साथ मिलकर योग दिवस मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि हठ योगी जी महाराज व कल्याण जी महाराज उपस्थित रहे।
जिसमे उन्होनें विद्यार्थियों को योग के बारे में विस्तार से समझाया कि हमारे जीवन के लिये योग कितना आवश्यक है।
ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता जी ने विद्यार्थियों को योग की शिक्षा दी एवं योग कराया। परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी ने विद्यार्थियों को शस्त्र शिक्षा सिखाई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता जी, प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सैनी जी, परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य निरू कौशिक जी, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य मधु शर्मा जी, यूथ अध्यक्ष पूजा जी, योग अध्यक्ष सुदेश जी, मीडिया प्रभारी दीपाजी, साधना जी सदस्य एवं समस्त सदस्य व अखाडे से जुड़े विद्यार्थी ओर अन्य सदस्य मौजूद रहे ।