हरिद्वार। 14 अप्रैल को ज्वालापुर पीठ बाजार में छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष बबीता योगाचार्य ने बाबा साहेब के विचारों पर सभी सदस्यों को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी तथा दक्षेश्वरी यूथ क्लब के युवाओ को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जवालापुर पार्षद अनु मेहता, नीरू कौशिक, आरती मेहता, रमा गुप्ता, नीरज वर्मा, पूजा गुप्ता, मिथिलेश, सुदेश, सुशीला सदस्य मौजूद रहे।