(अरुण देव)
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉo योगेन्द्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को हरकीपैड़ी में कांवड़ मेला-2022 (14 से 26 जुलाई, 2022 तक) के कुशलतापूर्वक, निर्विघ्न सम्पन्न होने के लिये, माँ गंगा की पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि तथा आरती करते हुए उनका आशीर्वाद लेते हुये, मंत्रोच्चारण के बीच कांवड़ (यात्रा) मेले का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉo योगेन्द्र सिंह रावत ने माँ गंगा का आशीर्वाद लेने के पश्चात, हरकीपैड़ी पर अपने-अपने क्षेत्रों के मन्दिरों में चढ़ाने के लिये माँ गंगा का पवित्र जल लेने आये विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु कांवड़ियों को हरकीपैड़ी से पुष्पमाला तथा फल भेंटकर कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ किया। श्रीगंगा सभा परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि का अंगवस्त्र, रूद्राक्ष की माला तथा गंगाजलि भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कांवड़ (यात्रा) मेले के शुभारम्भ के अवसर पर गंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत अध्यक्ष सिद्धार्थ चक्रपाणि, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, यतीन्द्र सिखोला, अमित कौशिक, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसoडीoएमo पूरन सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo कुमार खगेन्द्र, रेडक्रास सचिव डॉo नरेश चौधरी, एसoपीo देहात प्रमेन्द्र डोभाल, एसo पीo सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल सहित पदाधिकारीगण तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।