जिला पंचायत सीट ऐथल बुजुर्ग एससी महिला के लिए आरक्षित,दावेदारों की लिस्ट में पत्रकार का नाम भी शामिल

लक्सर। हरिद्वार पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है,आयोग द्वारा आरक्षण की लिस्ट भी जारी कर दी गई है जिसमें ब्लॉक लक्सर से ऐथल बुजुर्ग जिला पंचायत सीट को एससी महिला के लिए आरक्षित रखा गया। सीट आरक्षित होते ही एससी समाज के दावेदारों की लिस्ट लंबी हो गई है जिसमें चंद घंटों में ही जिला पंचायत सीट से आठ दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं जिनमें एक नाम चर्चा विशेष रूप से चर्चा का विषय बन गया है।

तमाम दावेदार उक्त नाम से कहीं ना कहीं घबरा गए हैं। घबराए क्यों नहीं क्योंकि नाम ही ऐसे पेशे से जुड़ा है जिससे ताल्लुक रखने वाले वर्तमान विधायक उमेश कुमार ने पहली बार चुनाव लड़ खानपुर जैसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ अपने खाते में कर ली है। वही अब ऐथल बुजुर्ग जिला पंचायत सीट से पत्रकार अरुण कुमार की पत्नी का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं ऐथल बुजुर्ग सीट से दावेदारों में मोनू कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, चरण सिंह बर्मन, पवन कुमार एडवोकेट पदम सिंह, ऋषि पाल समेत दीपक सैठपुर का नाम चर्चाओं में है वहीं पत्रकार अरुण कुमार ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर समर्थकों से राय मशवरा किया जा रहा है जल्द ही इस संबंध में अग्रिम जानकारी दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *