जीवन मेें कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाये: पं ज्ञानेश उपाध्याय

हरिद्वार। माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से क्षेत्र में वृृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, अब तक 651 पौधे लगाये जा चुके हैं। पौधे रोपण का कार्य सिडकुल-बहादरबाद हाईवे की डिवाइडर पर गंग नहर (भाईचारा ढाबे) से हरि चैक (डेसो चैक) तक किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पं ज्ञानेश उपाध्याय ने कहा कि हम सब को जीवन मेे कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाने चाहिए, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातारण दे सकें। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सचिव सतीश कुमार शर्मा, सुनील गावा, संतोष पांडे, रोहित चैहान, नेक राम, अनिल उपाध्याय, महेश यादव, विनोद कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *