सौरभ गंगवार
जेसीज पब्लिक स्कूल के 38वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम ‘‘प्रतिबिम्ब’’ विषय पर आधारित था कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक पूर्व छात्रों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी सीनियर विद्यार्थियों से मेहनत और प्रयत्न की सीख लेते हुए सभी इनका प्रतिबिम्ब बनेंगे सीनियर हेड मिस्ट्रेस श्रीमती लतिका अरोरा ने स्थापना दिवस पर एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की विद्यालय के उपप्रधानाचार्य ने पूर्व विद्यार्थियों आई.ए.एस.निकिता खण्डेलवाल,डाॅ. मुस्कान अरोरा,डाॅ. तमन्ना ठुकराल,डाॅ. जयनीत कौर, डाॅ. ऐश्वर्य वाजपेयी,सी.ए. अमन गर्ग,सी.ए. पुलकित चावला,सी.ए. रितिका वाधवा एवं बैंक प्रबंधक स्तुति उपाध्याय का परिचय देते हुए उनका अभिनन्दन किया।
आई.ए.एस अधिकारी निकिता खण्डेलवाल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य ऊँचा होना चाहिए हमें केवल अच्छे अंक प्राप्त करने की अपेक्षा विषय को सीखना,समझना बहुत आवश्यक है सीखने की योग्यता एवं क्षमता से ही मनचाहा लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलती है उन्होंने कहा कि एक आदर्श नागरिक बनकर अपनी प्राथमिकताएँ तय करना आवश्यक है।
डाॅ ऐश्वर्य बाजपेयी ने कहा कि निरंतर सीखने की चाहत,अनुशासन,दृढ़संकल्प लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होते हैं डाॅ. मुस्कान अरोरा ने कहा कि जीवन में प्रतियोगिताओं का कोई अंत नहीं है हमें अपना लक्ष्य निश्चित करते हुए अध्ययन कर प्रगति के पथ पर बढ़ना चाहिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ गणेश वन्दना की मनमोहक प्रस्तुति से किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकनृत्य,हनुमान चालीसा पर आधारित मनमोहक नृत्य, कलात्मक योग प्रस्तुति,आर्केस्ट्रा,गीत-संगीत एवं एन.सी.सी. की शानदार परेड प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस अवसर पर विद्यालय पार्लियामेंट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों ने पूर्णनिष्ठा से अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली समस्त अतिथियों द्वारा केक काटकर विद्यालय के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी।
विद्यालय प्रबन्धन के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास का जो प्रयास किया गया उससे उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं उन्होंने अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हम जेसीज को निरंतर नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।
विद्यालय की सीनियर हेड मिस्ट्रेस श्रीमती कनक मदान ़ने सभी पूर्व विद्यार्थियों, आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबन्धन के सहयोग एवं निर्देशन में विद्यालय ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं विद्यालय में विभिन्न उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया समस्त अतिथियों एवं पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के इन्द्रजीत अरोरा,बच्चन सिंह,सुरेन्द्र गिरधर, अंकुर मित्तल,विष्णु खण्डेलवाल,राजेश जी, सुमित कुमार सहित गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।।