ठुकराल के संरक्षण में चल रहा है अवैध वसूली का खेल भाजपा नेता धीरेश गुप्ता ने पूर्व विधायक पर लगाये गंभीर आरोप

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर भाजपा नेता धीरेश गुप्ता ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाये हैं। विधान केसरी के ब्यूरो चीफ सौरभ गंगवार से एक मुलाकात में भाजपा नेता धीरेश गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक के सानिध्य में अवैध वसूली का खेल पिछले दस सालों से चल रहा है। भाजपा नेता गुप्ता ने कहा कि आज जिस टैंपो यूनियन के लोगों को पूर्व विधायक अपना संरक्षण प्रदान कर रहे हैं वह पिछले दस वर्षों से अवैध वसूली में लिप्त थे अब जब उनकी अवैध वसूली बंद होने जा रही है तो वह प्रशासन पर दबाव बनाकर इस मामले में राजनीति कर रहे है।

गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक के गुर्गे लम्बे समय से टैंपो यूनियन से उगाही कर रहे थे उन्होंने कहा कि टैंपो यूनियन से जुड़े विजय और सुखवंत विधायक के ही गुर्गे हैं यह पिछले दस साल से टैंपो वालों से अवैध वसूली कर रहे थे पैसे नहीं देने पर टैंपो वालों से मारपीट की जाती थी और उन्हें डराया धमकाया जा रहा था हर महीने ऐसे कई मामले थाने चौकियों में भी पहुंच रहे थे अब टैंपो चालकों ने अवैध वसूली का खुला विरोध करते हुए खुद व्यवस्था बदली है और तय किया है और सभी टैंपो चालकों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन कर किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होने देने का ऐलान किया है।

जिससे पूर्व विधायक और उनके गुर्गे परेशान हो गये हैं, उन्हें महीने की जो अवैध कमाई हो रही थी वह बंद हो गयी है इसी लिए ये लोग प्रशासन पर दबाव बनाकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। गुप्ता ने ठुकराल से सवाल किया कि टैंपो यूनियन के मामले में आप बोल रहे हैं झील के मामले में क्यों नहीं बोल रहे? क्यों कि पूर्व विधायक के भाई संजय ठुकराल के एक करीबी रिश्तेदार झील में लगने वाली साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस मामले में कोई बोलने के तैयार नहीं है। गुप्ता ने कहा कि गरीब व्यवसायियों से किसी भी तरह की अवैध वसूली बंद होनी चाहिए।

गुप्ता ने आगे आरोप लगाया कि विधायक के एक और छोटे भाई शहर में जुआ खिलवा रहे हैं। यहीं नहीं सिडकुल से भी पिछले लम्बे समय से अवैध वसूली का खेल चल रहा था। कभी कंबल के नाम पर तो कभी गरीबों की मदद के नाम पर वसूली की जा रही थी। इसके अलावा कुछ कालोनियों से भी अवैध वसूली की जा रही थी। अब अवैध वसूली से रूद्रपुर को मुक्ति मिलने वाली है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब शिकंसा कसने जा रहा है। इसीलिए ये लोग तिलमिला गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *