हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा है। उनके पास से मोबाइल व मोटर साईकिल बरामद की गई हैं। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहजाद अली ने बताया कि 2 जून की दोपहर में बायोमेड कम्पनी सिडकुल में मोबाइल डिलीवर करने आई युवती से मोटर साईकिल सवार 2 लडकों ने छीना झपटी कर डिलिवरी के लिये लाये मोबाईल की लूट हुई थी। जिसका मुकदमा मोहिनी ध्यानी रोशनाबाद की ओर से अज्ञात लूटेरों के विरूद्ध सिडकुल थाने में दर्ज कराया गया।
पुलिस ने लूट की घटना मंें अज्ञात लुटेरो के विरूद्ध धारा 392 मंें मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी खोजबीन में जुट गये। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगालकर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को रावली महदूद के समीप धर दबोचा। पकड़े गये अभियुक्तों में नितिन कुमार पुत्र बाबू राम निवासी मौहल्ला लकडपट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जिला मु.नगर (वर्तमान निवासी -ब्रहमपुरी थाना सिडकुल) व प्रिन्स कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम देदपुरा थाना नकुड जिला सहारनपुर (वर्तमान निवासी – रावली महदूद थाना सिडकुल) हैं। इनके कब्जे से लूटे हुए मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल बरामद की गई है।
इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहजाद अली, उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह, अजय कृष्ण, प्रकाश चन्द व कांस्टेबल गजेन्द्र प्रसाद, लखन सिंह, मोहन शामिल थे।