ढेला पुल के नीचे शव मिलने से सनसनी फैली

काशीपुर ।आज यहां ढेला नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां मुरादाबाद रोड स्थित ढेला नदी पुल के नीचे आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ ,मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया, घनी आबादी के बीच शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कयास लगाया जा रहे हैं कि शव एक-दो दिन पुराना हो सकता है, मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *