हरिद्वार। आज खाकी दो मोस्टवांटेड के घर ढोल नगाड़े के साथ पहुँचीं। पुलिस ने आरोपियों के घर संपत्ति कुर्की करने के इश्तेहार चिपकाये। आरोपी लूटपाट कर हत्या के मामले में फरार चल रहे थे।
विगत 11 सितम्बर 2021 को बैरागी के पास कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी शिब्बु/लंगड़ा और दीपक कोती लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने न्यायालय सीजीएम हरिद्वार से 82 सीआरपीसी प्राप्त कर आरापियों के घर ढोल नगाड़े के साथ जाकर सरेंडर करने का आदेश दिये। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वे आत्समर्पण नहीं करते उनके घरों को कुर्क कराया जाएगा।