काशीपुर। काशीपुर में विकास खंड कार्यालय का तीन करोड़ की लागत से भवन निर्माण किया जा रहा है, यह बिल्डिंग अगले वर्ष मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार काशीपुर विकास खंड कार्यालय की बिल्डिंग काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई थी ,पिछले काफी दिनों से बीडीओ और ब्लॉक अध्यक्ष का कार्यालय आवासीय भवन में चल रहा है । परंतु अब कार्यालय की नई और भव्य बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है यह भवन ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है ,जो कि वर्ष 2023 में 24 मार्च तक तैयार हो जाएगा । ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मदन मोहन ने बताया कि 3.7 करोड़ की लागत से यह भवन बनाया जाएगा भवन भूकम्प रोधी आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। जिसमें बीडीओ कार्यालय ,एडीओ कार्यालय जेई रूम, सभागार और ब्लॉक प्रमुख कार्यालय के अलावा आधुनिक शौचालय आदि की सुविधा भी होगी । यह भवन दो मंजिला होगा जबकि बेसमेंट में पार्किंग तैयार की जाएगी एई मदन मोहन ने बताया कि 24 मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, परंतु समय से पूर्व ही तैयार हो जाने की उम्मीद है, उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।