..तो क्या अंधविश्वास में मां-बाप ने ही मासूम बच्चे को मार डाला!

हरिद्वार। कैंसर पीड़ित पांच वर्षीय मासूम की बीमारी से परेशान दंपति ने बच्चे के ठीक हो जाने की आस में अंधविश्वास में आकर अपने ही हाथों से बच्चों को गंगा में डुबो डुबोकर मार डाला, हालांकि पुलिस अभी सारे घटनाक्रम की विस्तृत छानबीन कर रही है।

मामला हरिद्वार का है आज यहां हर की पौड़ी पर कुछ लोग एक मासूम बच्चे को गंगा नदी में डूबो रहे थे बार-बार डुबो ने को देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्चे को गंगा नदी में भीषण ठंड के बीच डुबोने वाले लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को डूबने वाले लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। जिस बच्चे को डुबोया जा रहा था उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया जहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में प्रारंभिक छानबीन के दौरान जो तथ्य सामने आया इसका हवाला देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि सोनिया विहार दिल्ली निवासी राजकुमार सैनी जो एक फूल विक्रेता है, उसका 5 वर्षीय बालक ब्लड कैंसर से पीड़ित था जिसका सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा था लंबे इलाज के कारण बालक के मां और बाप परेशान थे डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। इस पर बच्चे के पिता को किसी बाबा ने सलाह दी कि इसको गंगा में डुबकियां लगाई जाए तो बच्चा ठीक हो जाएगा, इसी अंधविश्वास में आकर बच्चे के पिता राजकुमार सैनी, मां शांति और मौसी सुधा आज बच्चे को लेकर हरिद्वार पहुंचे और बच्चे को भीषण ठंड में गंगा में डुबकियां लगाने लगे। इसी दौरान बच्चों की मृत्यु हो गई पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है। इस मामले में एसपी प्रमेंद डोभाल ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *