…तो क्या उत्तराखंड में धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा की दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच गए हैं ,राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में दायित्व को लेकर इस बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन नेतृत्व में बदलाव कर महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही संगठन में बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही थी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,प्रदेश महामंत्री अजय कुमार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली पहुंच गए हैं । इसके बाद उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा अब तेज हो गई है ,रिक्त चल रहे तीन मंत्री पदों को भरने के साथ ही विभिन्न निगमों ,प्राधिकरण व आयोगों में दिए जाने वाले दायित्व को लेकर भाजपा संगठन में कसरत तेज हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान सामने आया है गणेश जोशी ने कहा है कि थामी सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं तीन पद अभी सरकार में खाली चल रहे हैं । इन सब घटनाक्रमों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड में शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *