दबोचे गए मादक पदार्थों के तीन तस्कर, स्मैक की कीमत बाजार में 20 लाख रुपये

हरिद्वार। राज्य में चल रही मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सरकार ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन चलाया हैै। जिसके तहत पुलिस ने मादक पदार्थों के तीन तस्कर दबोचे हैं। उनके कब्जे से चरस और स्मेक बरामद की गयी है।

बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल से स्मैक की तस्करी करते दो आरोपियों को 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। बहादराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करों से संयुक्त रूप से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में अपना नाम फारूख पुत्र खलील व ईखलाक पुत्र शहबाज निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द कोतवाली लक्सर बताया। बताया कि उचित लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से दोनों तस्कर स्मैक फूटकर में बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन्हें न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

इसी तरह रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोह नदी पुल के पास घेराबंदी की। जहाँ लक्सर के रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा। पकड़ा गया आरोपी सोनू पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बाखरपुर थाना लक्सर हरिद्वार है। तलाशी में उसके पास से 970 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस टीम को 5,000 रूपये का इनाम देते हुये शाबाशी दी है। एसएसपी ने कहा कि बड़े मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्यवाही करते हुये उनकी सम्पत्ति जब्त की गयी है। पिछले कुछ माह में डेढ़ करोड़ की सम्पत्तियाँ सीज की गयी हैं। प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर व बरेली क्षेत्रों से मादक पदार्थों की सप्लाई होने की जानकारी मिली है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *