*आर पी उदास*
काशीपुर। दो दिन पूर्व यहाँ मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट मैं लिप्त तीनों लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया कैश भी बरामद कर लिया है।
यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी. सी. ने घटना का खुलासा करते हुऐ बताया कि घटना के अंजाम देने वाले तीनों लूटेरे पंजाब प्रांत के तारंतरण थाना सदर निवासी हैं। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम जुगरान सिंह पुत्र सर्वन कि जगजीत सिंह पुत्र बलजिन्दर सिंह और हर्षदीप पुत्र दलवीर सिंह बताया, पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई रकम मैं से 14 लाख 10 हजार 500 रूपए बरामद किये है इनके कब्जे से 32 बोर का पिस्टल, 315 बोर का तमाचा ओर लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुयी है एस एस पी ने बताया की खुलासे के लिये पुलिस की आठ टीमें गठित की गयी थीं, जिन्होंने उत्तर- प्रदेश के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली केभी कई हैंस्थानों पर दबिश दी थी। दो दिन के भीतर लूट के खुलासे पर लोगो ने पुलिस कि काफी प्रशंसा की है पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी पुलिस की पीठ थपथपाई है।