दुकान के गले से नगदी पर हाथ साफ करने वाली गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दुकान के गले से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25,570 रुपए की नगदी बरामद की गई है।

गत 1 नवम्बर को श्याम सुंदर विरमानी निवासी जटवाड़ा पुल ज्वालापुर ने दुकान के गले से 2111000 रूपये चोरी करने के संबंध में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उनकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के गले से 27 अक्टूबर को 2111000 रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले का खुलासा करने के लिये पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मुख्य तथ्य जुटाए। पुलिस टीम ने बहादराबाद की ओर जाने वाली नहर पटरी से रईस अहमद उर्फ शोएब पुत्र अमर दराज निवासी सराय कोतवाली ज्वालापुर को 25,570 की रकम के साथ धर दबोचा। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी व कांस्टेबल रोहित बरोडिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *