दुकान में नकाब लगाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए चोर

काशीपुर ।पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों के क्रम में बीती रात चोरों ने एक दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया ,वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां मुरादाबाद रोड पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप के समीप इकरार ट्रेडर्स नाम की दुकान के पिछले हिस्से में बीती रात चोरों ने दीवार में नकब लगाकर दुकान में रखा एक कुंटल 25 किलो तांबा, एक कुंतल पीतल, एक कुंतल अल्मुनियम, एक कुंतल कॉपर की तार, 15 कुंतल लोहे की सरिया और गल्ले में रखे ₹800 चोरी कर लिए। दुकान स्वामी ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि चोर 2,21000 का माल चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इतने सामान की चोरी बिना गाड़ी के नहीं हो सकती। संभावना है कि चोरों ने किसी गाड़ी का उपयोग किया है सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला तो वारदात की सूचना सूर्या चौकी पुलिस को दी गई ।पुलिस ने मौका मुआयना तो किया परंतु चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका । उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से काशीपुर क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की वारदातें हो रही हैं परंतु पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *