दोस्त के घर आए युवक की रहस्यमई मौत

काशीपुर। अपने मित्र के घर आया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया, पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी गणेश चंद पांडे पुत्र देवाधार पांडे के घर कल शाम उसका मित्र सुनील मेहरा पुत्र नंदन सिंह मेहरा निवासी सैनिक कॉलोनी आईटीआई आया था ,रात में खाना खाने के बाद सुनील अपने मित्र गणेश पांडे के घर में ही सो गया सुबह परिजन उसे उठाने लगे तो वह मृत पाया गया। मामले की सूचना पर कटोरताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील की मृत्यु गणेश और उसके परिवार के लिए भी रहस्य बनी हुई है , गणेश ने बताया कि रात में सुनील ने ठीक प्रकार से खाना खाया था और वह ठीक ठाक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *