उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुये रेल दुर्घटना हादसे को बहुत ही दुखद बताते हुए अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं।
धामी ने हादसे में हताहत यात्रियों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।