धामी पुनःनिर्माण कार्यों के निरीक्षण हेतु केदारनाथ धाम पहुंचे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ धाम पुनःनिर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंचे है। तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा देने के लिये 148 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के आवास, बेस कैंप स्थित हेलीपोर्ट का निर्माण किया जायेगा। एक दशक पूर्व आईं जल प्रलय के बाद पुनःनिर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से आपदा के जख्म मिट रहे हैं। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी योजनाएँ बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *