नकल विहीन होगीं वन दरोगा, वी.डी.ओ व वी.पी.डी.ओ. की परीक्षा

हरिद्वार। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया की अध्यक्षता में 11 जून तथा 9 जुलाई 2023 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं वन दरोगा व स्नातक स्तरीय वी.डी.ओ/वी.पी.डी.ओ. के विषय में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जी.एस. मर्तोलिया ने होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया तथा अधिकारियों ने जी.एस. मर्तोलिया से अपना अनुभव साझा करते हुये नकल विहीन परीक्षा आयोजित कर तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने पर कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *