काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वः नारायण दत्त तिवारी की प्रतिमा नगर क्षेत्र में लगाये जाने को लेकर आज गुड़िया परिवार ने महापौर ऊषा चैधरी को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे ज्ञापन में गुड़िया परिवार ने बताया कि प्रदेश के सर्वांगींण विकास में दिवंगत तिवारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अधिकांश विकास कार्य उन्हीं के कार्यकाल में कराये गये। इसलिए वह विकास पुरूष के नाम से भी जाने जाते हैं। इतना कुछ होने के बावजूद उनके निधन के लगभग चार वर्ष बाद भी किसी सरकारी संस्थान अथवा समाजसेवी संस्था ने नगर क्षेत्र में उनकी प्रतिमा लगाने के विषय में नहीं सोचा जो दुर्भाग्यपूर्ण है। गुड़िया परिवार ने मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की प्रतिमा नगर के किसी चैराहे पर लगायी जाए ताकि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो को लोग युगों तक याद रख सकें। ज्ञापन सौपने वालों में श्रीमति विमला गुड़िया, सुशील गुड़िया, संतोष गुड़िया, राजरानी गुड़िया, विमल गुड़िया, कल्पना गुड़िया, निशित गुड़िया, मंजु गुड़िया, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, विकल्प गुड़िया, शुभम् गुड़िया, यथार्थ गुड़िया आदि शामिल रहे।