नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बाजार में की छापेमारी, अतिक्रमण हटाया एवं पॉलिथीन जप्त कर काटे चालान

(अरुण देव संवाददाता लक्सर)

लक्सर। नगर पालिका परिषद लक्सर अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया की उनके द्वारा नगर पालिका टीम के साथ मेन बाजार लक्सर हरिद्वार रोड गोवर्धन पुर रोड पर सड़क तथा नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। एवं दुकानों मैं छापेमारी कर लगभग (04 किलो) पॉलिथीन जप्त की गई और (1200 रुपए) का चालान भी काटा गया अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने यह भी बताया की उनके द्वारा बाजार में सभी व्यापारियों को सामान नाली से अंदर रखने के सख्त निर्देश दिए गए एवं भविष्य में सार्वजनिक नालियों एवं सड़क पर सामान जप्त किए जाने एवं जुर्माना निर्धारित करने की चेतावनी दी गई। साथ ही व्यापारियों द्वारा गंदगी फैलाने पर भी चालान काटे गए अतिक्रमण हटाने एवं पॉलिथीन छापेमारी में अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार के साथ अजय खाती, गुल सन्नवर, लक्ष्मण सिंह, लोकेश कुमार, सचिन कुमार, दर्शन लाल, मोनू, अश्वनी आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *