नशेड़ी वाहन चालक व बाइक चोर गिरफ्तार

हरिद्वार। अलग- अलग मामलों में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जा रहा है।

नशे की हालात में ट्रक चालक को वाहन चलाना महंगा पड़ गया। विगत 7 अप्रैल को चंडी चैक पर चैैकिंग अभियान अन्तर्गत नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रक संख्या UK18 CA 9595 के चालक अवनीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अलियारपुर बिजनौर को नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है तथा पुलिस टीम ने वाहन को मौके पर सीज कर दिया। ट्रक चालक पर मेडिकल करने के बाद उपयुक्त धारा में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

उधर कनखल थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चोर को बरीवाला बैरागी कैम्प से गिरफ्तार किया। कनखल थाने में विगत 18 मार्च को भैरव मन्दिर कनखल के पास से पल्सर मोटर साईकिल चोरी होने की घटना में वाहन स्वामी ने तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 में मुकदमा दर्ज करने के बाद मुखबिर की सूचना पर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताढ में आरोपी ने अपना अमन पुत्र प्रेमचन्द निवासी मौहल्ला सगरावाला जगजीतपुर, कनखल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *