रूड़की। गंगनहर नगरी में नाबालिक युवती का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म कर वेश्यावृति कराने तथा जान से मारने की धमकी देेने वाले फरार अभियुक्तों में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा फरार अन्य आरोपियों की तालाश सरगर्मी से की जा रही है।
ग्ंागनहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रेखा पाल ने बताया कि 18 जनवरी को रूड़की निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री का कुछ अभियुक्तों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा डरा धमका कर वेश्यावृति के लिए मजबूर किया तथा पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। तहरीर के आधार पर अभियुक्तों पर निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा लापरवाही न बरतते हुये कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिक अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किसना (20 वर्ष) उर्फ जुडी पुत्र बॉबी निवासी हरेटी थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर हुई है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रेखा पाल, हेड कांस्टेबल इसरार अली, कॉन्स्टेबल विनोद, चेतन शामिल थे।