काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गई, इस मामले में युवती की मां ने एक युवक व उसके माता-पिता पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री पिछले तीन दिन से लापता है ,उसने ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी रोहित पुत्र रमेश तथा उसके पिता रमेश और मां सुषमा पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है । उधर बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।