हरिद्वार। जम्मू में जम्मू व कश्मीर प्रजापति (कुम्हार) सभा की ओर से यादे माता की जयन्ती पर सन्त गौरा महाराज के आश्रम में चैदवाँ नारी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धर्मनगरी की समाजसेविका व छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डाॅ. बबीता योगाचार्या को शामिल किया गया। जहाँ डाॅ. बबीता योगाचार्य ने अपने सम्बोधन में एकत्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिलाआंे के लिये शुरु की गई योजनाओं तथा विश्वकर्मा योजना के विषय में अवगत कराया। कहा कि इन योजनों से हमारे समाज को मजबूती व नई दिशा मिलेगी।

साथ ही कुछ प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनको आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया। डाॅ. बबीता योगाचार्य ने छात्रों को योग व प्रणायाम की शिक्षा दी। कहा कि समय बड़ा महत्वपूर्ण हैं हमें अपने व्यस्त जीवन में समय निकाल कर योग व प्रणायाम करना चाहिए। जिससे मस्तिष्क व शरीर स्वस्थ रहेगा। तभी समाज तेजी से आगे विकास की ओर बढे़गा।
नारी सम्मेलन कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर प्रजापति सभा के प्रदेश अध्यक्ष अयोधा कुमार मनावा, उपाध्यक्ष मदनलाल बलगेदरा, महामन्त्री फकीर चन्द सेतिया, जित सिंह, मंजू बाला, सुमन बाला, ज्योति देवी, आशा देवी व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनिल प्रजापति व पूर्व शिक्षा मंत्री सुप्रिया सेटी तथा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की सदस्य शाामिल रहे।