प्रमोद कुमार
रुद्रपुर। शहर वार्ड नंबर 36 में हुए उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सागर ने 36 मतों से जीत हासिल की है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर रंजीत का फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। कांग्रेस दूसरे भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।
निर्दलीय रंजित सागर को 436 वोट कांग्रेस को 400 भाजपा को 193 मत मिले।वहीं वार्ड नंबर 13 में तीन बार हुई री काउटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अशफाक का 07 मतों से विजय घोषित किया गया। अशफाक को 471, वह उनके प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा समर्थित मनोज धामी को 464 मत प्राप्त हुए। दोनों वार्डों में भाजपा की हार पर विधायक और मेयर की भूमिका पर लोग सवाल खड़े कर रहे। बताया जाता कि विधायक शिव अरोरा और मेयर रामपाल वार्ड नंबर 36मे दिखावे के लिए ही प्रचार करने गये थे। जबकि वार्ड में उनकी जरूरत थी। यदि उन्होंने प्रत्याशी का साथ दिया होता तो नतीजे कुछ और ही होते। चुनाव के दौरान विधायक के कई करीबियों पर विरोधियों का साथ देने का आरोप भी लगे हैं। बताया जाता इनमें एक फिलहाल में विधायक के सभी काम दे रहा है।