सौरभ गंगवार
रुद्रपुर। नियम कानूनों को ताक पर रखकर अवैध रूप से कालोनी काटना अब एक कालोनाइजर को भारी पड़ने जा रहा है, नीलकण्ड की दो अवैध कालोनियों पर जल्द ही प्रशासन बुल्डोजर चलाने की तैयारी कर रहा है प्रशासन ने अवैध कालोनी काटने पर कालोनाइजर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था स्पष्टीकरण सही पाये जाने पर कालोनी को ध्वस्त करने की चेतावनी दी गयी थी जिसकी समय सीमा अब पूरी हो चुकी है जिसके चलते प्रशासन अब अवैध कालोनी पर बुल्डोजर की कार्रवाई करने जा रहा है।
बता दें ऊधमसिंहनगर के लालपुर में एक कालोनाइजर जोधा सिंह रावत ने नीलकण्ठ के नाम नियमों को ताक में रखकर कालोनियां विकसित की थी इनमें से दो कालोनियों पर अब बुल्डोजर चलना तय हो गया है, विकास प्राधिकरण के बार बार नोटिस देने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दो कालौनियो को ध्वस्तीकरण का आदेश हो चुका है, जिसकी मियाद भी पूरी हो गयी है। हालांकि वेखौब भूमाफिया ने वकीलों को भेजकर ध्वस्तीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की फिलहाल भूमाफिया की दलील बेअसर साबित रही है, जिला विकास प्राधिकरण की तरफ से 29 जून लालपुर क्षेत्र में खेत न.630,31,32,33,34,35,36,39, पर अवैध रुप से खड़ी हुई नीलकंठ कालौनी के ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर भूमाफिया जोधा सिंह रावत को अपना पक्ष रखने का एक माह का समय दिया था।
यह समय अब पूरा होने वाला है, सोमवार को भूमाफिया की तरफ से दो वकील विकास प्राधिकरण को भेजकर कुछ मौहलत मांगी गयी,लेकिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल ने भूमाफिया की यह मांग ठुकरा दी है, जिससे साफ की अव नीलकंठ नाम से खड़ी हुई दो कालौनियो पर बुल्डोजर कभी भी तबाही मचा सकते हैं, आपको बता दें कि लालपुर क्षेत्र में एक भूमाफिया ने सिस्टम को ठेगा दिखाते हुए एक एक करके खेती की जमीन पर चार कालौनियां काट दी है, वह अब खेती की जमीन पर पांचवीं कालौनी काटने की तैयारी कर रहा है, इस मामले में सरकारी महकमे की भूमिका भी सवालों के घेरे में थी, भूमाफिया सरकार को करोड़ों रुपया घाटा पंहुचा चुका है।
इधर पिछले माह हमारे द्वारा प्रकाशित की खबर के बाद नींद से जागे सिस्टम ने एक्शन शुरू कर दिया है। वहीं इस सम्बंध में जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कांडपाल ने बताया कि नीलकंठ की दो कालौनियों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया था,जिसका समय पूरा हो चुका है, जिसके ध्वस्तीकरण एक सप्ताह के अंदर कर दिया जायेगा उन्होंने बताया कि अवैध कालोनियों पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है, किसी को बख्शा नहीं जायेगा।