नैनीताल: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई आठ साल के मादा तेंदुए की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नैनीताल मार्ग पर गुलाबघाटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। इसके बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे नैनीताल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के मरने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का शव सड़क पर ही पड़ा था। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े थे। इसके बाद टीम शव को फतेहपुर रेंज की चौकी पर ले गई। बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब आठ साल थी और उसके मुंह और सिर पर चोट लगी थी।

इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय शाह ने बताया कि क्षेत्र में कई तेंदुओं का मूवमेंट है, रानीबाग क्षेत्र में अक्सर तेंदुए दिखाई देते हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है। सुरक्षा के लिए कदम उठाये जाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *