नैनीताल: 2 महीने से वेतन न मिलने पर निकाय कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार।

नैनीताल। दो महीने से वेतन और पेंशन नहीं दिए जाने से गुस्साए निकाय कर्मचारियों ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि चार दिन तक कार्य बहिष्कार के बाद 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी निकाय कर्मचारी संघ अध्यक्ष मोहन चिलवाल ने कहा कि अगस्त और सितंबर का वेतन देने की मांग को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया गया लेकिन उन्होंने उनकी मांग को अनसुना कर दिया। कर्मचारियों में ईओ के खिलाफ भी रोष जताया। अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में ही 11 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान नवरात्र, दशहरा, हजरत मोहम्मद जन्मोत्सव, वाल्मीकि जयंती पर्व भी हुए। लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। मामले में पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

निकाय कर्मियों ने चेतावनी दी है कि 15 अक्तूबर तक वेतन नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान सचिव रितेश कपिल, उप सचिव हंसा बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील खोलिया, साजिद अली, हेमंत वाल्मीकि, शोभा चौहान, ललित पांडे, दीप जोशी, गिरीश चंद्रा, शिवराज सिंह नेगी, गोविंद रावत, नरेंद्र रावत, हेम पंत, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, सूरज, कुंवर नंदन, दीपक बहुगुणा, राजेंद्र उप्रेती, दीपराज, हेम जोशी आदि थे। संचालन उपाध्यक्ष हिमांशु चंद्रा ने किया। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद और महासचिव सोनू सहदेव ने भी दीपावली पर्व को देखते हुए 15 अक्तूबर तक वेतन नहीं दिए जाने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *