न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित

काशीपुर । यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवलालपुर अमरझंडा में न्याय पंचायत स्तर पर दो दिवसीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी व जिला पंचायत सदस्य हरदीप सिंह हैरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया । इस अवसर पर हिंदी अंग्रेजी ,सुलेख प्रतियोगिता लोकनृत्य ,अंताक्षरी ,50मीटर दौड़ , 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़ , 400 मीटर दौड़ ,लंबी कूद, कबड्डी व खो-खो आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया ।प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनकपुर ,धीमरखेड़ा ,बांस खेड़ा कला, गुलरिया, पेगा ,बरखेड़ा पांडे, शिवलालपुर अमरझंडा, महुआ खेड़ा गंज आदि राजकीय प्राथमिक स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता टीम की घोषणा की गई, दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन कल होगा। प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं के साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा के अलावा जितेंद्र सिंह ,देवेंद्र चौधरी , सतीश बिश्नोई ,ज्योति राणा, विष्णु कुंवर, योगेंद्र सिंह ,उदयवीर, अंकुर प्रताप ,सौमित्र कुशवाह ,प्रिंस , रोहिताश, मेहर आलम ,कमलजीत सिंह ,मुनीष कुमार ,रश्मि ठाकुर , आनंद कुमार गौतम ,राकेश यादव , देवेंद्र चौहान आदि शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *