“न्यूसेंस स्क्वायड” के तहत काशीपुर में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 170 लोग गिरफ्तार

काशीपुर । ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म न्यूसेंस स्क्वायड के तहत पुलिस द्वारा अराजक तत्वों, मनचलों, फल ,सब्जी और फास्ट फूड की रेडी की आड़ में शराब पिलाने वालों पर अचानक की गई कार्यवाही से काशीपुर में हड़कंप मच गया ।पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत 170 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
जानकारी के अनुसार डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म के एंटी न्यूसेंस स्क्वायड की कार्यवाही के तहत काशीपुर में कल शहरी क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पर्वतीय जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एंटी न्यूसेंस स्क्वायड का गठन किया गया। इसके लिए चार टीमें बनाई गई जिसमें एएसपी अभय प्रताप सिंह ,सीओ वंदना वर्मा ,कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुंडा, प्रभारी निरीक्षक यातायात तथा सीपीयू इंचार्ज के साथ कुल 6 उप निरीक्षक साथ 7 हेड कांस्टेबल, तथा 45 कांस्टेबल नियुक्त किए गए । इस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एकाएक छापे मारकर सड़क किनारे दुकानों पर छापामारी करते हुए अराजक तत्वों और मनचलों के विरुद्ध कार्यवाही की। इस दौरान फल सब्जी फास्ट फूड की रेडी आदि पर शराब पिलाने और पीने वाले 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनका चालान कर जुर्माना वसूला गया और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *