पत्नी की गला घोंट कर की थी हत्या, चाकू-छिल्लर से किये थे वार, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। श्याम क्षेत्र के ब्लाइंड मर्डर केश का पुलिस ने 72 घंटों के अन्दर पर्दाफाश किया है। आरोपी जगतपाल को बदायूं उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पत्नी की पहले गला घोट कर हत्या की उसके बाद क्रूरता से उसके गालों पर चाकू से बार किये थे। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक करने के कारण मर्डर का षणयंत्र रचा था। घटना में उपयुक्त चुनरी व हथियारों को भी बरामद कर लिया गया है।

मीडिया सेल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि विगत 9 अप्रैल को गाजीवाली श्यामपुर निवासी मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया कि उनके यहाँ किराये पर निवास कर रही राधिका अपने कमरे में लहूलुहान अवस्था में जख्मी पड़ी है। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने देखा महिला घायलावस्था में मृत पड़ी हुई है।
सएसपी अजय सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी देते हुये सीओ निहारिका तोमर को घटना की जाँच-पड़ताल के लिए मौके पर भेजा गया।

फॉरेंसिक टीम और स्वान दल के साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की गयी उसके बाद गालों पर धारदार हथियार से वार किये गये। पूछताछ में पता चला कि मृतका का पति जगत घटना के बाद से गायब है। खोजबीन में जुटी पुलिस ने फरार अभियुक्त जगतपाल पुत्र विद्याराम निवासी बरखेड़ा गोटिया थाना बिनावर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण विगत 8 अप्रैल की रात उसने राधिका की गला घोटकर हत्या करने के बाद चाकू और छिल्लर से वार कर घायल किया था। आरोपी की निशांदेही पर घटना में उपयुक्त चुनरी, चाकू व छिल्लर भी बरामद किये गये हैं। घटना से पूर्व आपसी झगड़े में आरोपी ने अपने हाथ की नस काट ली थी। इस दौरान पुलिस टीम में एसओ श्यामपुर विनोद थपलियाल, एस आई विनय मोहन द्विवेदी लालढांग चैकी प्रभारी व कांस्टेबल संदीप रावत, रविंद्र भंडारी, रमेश सिंह शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *