पत्रकार गोपाल भारती ने उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सौपा ज्ञापन, प्रतिस्तापित करने की मांग

रुद्रपुर। डी.डी. चैक से हटाये गये दुकान (खोखा) को अन्यत्र प्रतिस्थापित करने की मांग। बताते चले कि पत्रकार गोपाल भारती ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त, क्षेत्रीय विधयक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह को एक ज्ञापन सौपा। जिसमे उन्होंने कहा कि मेरी विगत लगभग 30 वर्षो से डी.डी. चैक पर दुकान  (खोखा)   था जिसमे संडे भारती समाचार पत्र संचालित था और उसी के साथ वही नोएडा से प्रकाशित सन्डे पोस्ट का कार्यालय भी वही था। उन्होंने कहा कि उसी जगह का विध्ुत मीटर भी लगा था जिसका मुझे प्राप्त है। और उनके बैंक की पासबुक भी उसी स्थान के पते से मुझे प्राप्त है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पूर्व में उस स्थान पर पार्किंग बनाने के नाम पर मेरी दुकान  (खोखा)   को उजाड़ दिया श्री गोपाल भारती ने कहा कि उनके तीन बच्चे है जिनके पढाई चल रही है दुकान;खोखाद्ध उजड़ जाने से मुझे व मेरे परिवार पर रोजी-रोटी पर संकट आ गया है उसी के साथ उनके बच्चों पढ़ाई भी सुचारु रुप से नही चल पा रही है।
श्री भारती ने कहा सभी उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि अपने स्तर से जांच कराकर भविष्य में जब भी उजाड़े गये व्यापारियों के लिए दुकान बनाई जाएगी तो मुझे भी उसमें जगह दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *