पत्रकार मान्यता कमेटी की बैठक टली

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन के हस्तक्षेप के बाद आज 29 जून को होने वाली पत्रकार मान्यता समिति की बैठक स्थगित हो गई है अगली बैठक की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
ज्ञात रहे कि प्रदेश भर के पत्रकारों की मान्यता को लेकर आज यहां पत्रकार मान्यता कमेटी की बैठक होनी थी इस मामले में देवभूमि पत्रकार यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सूचना महानिदेशक से मिला यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल ने इस बाबत सूचना निदेशक को अवगत कराया कि उक्त बैठक की कोई जानकारी विभाग की ओर से पत्रकारों को नहीं दी गई जिस वजह से काफी पत्रकार मान्यता के लिए आवेदन नहीं कर पाए और काफी पत्रकारों की एलआईयू रिपोर्ट नहीं आ पाई। महानिदेशक ने कहा कहां की किसी कारणवश अगर कोई पत्रकार आवेदन करने से वंचित रह गए हैं तो उनके मामले में सप्लीमेंट्री बैठक कर उन्हें सम्मिलित कर लिए जाएंगे ।यूनियन ने पत्रकार मान्यता कमेटी में पत्रकार प्रतिनिधियों को भी शामिल किए जाने की मांग की। बाद में संयुक्त सूचना निदेशक ने जानकारी दी कि फिलहाल प्रेस मान्यता कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गई है जल्दी आगामी बैठक की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *