हरिद्वार। पथरी पावर हाउस के बैराज से पुलिस ने 3 अज्ञात शव बरामद किये हैं। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। जिसमें एक शव की शिनाख्त हुई तथा पुलिस अब अन्य शवों की शिनाख्त में जुटी है।
आज पथरी पावर हाउस निकटतम थाने में सूचना मिली कि बैराज में 3 शव दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता सेे शवों को बाहर निकाला। शवों में एक की शिनाख्त वसीम (17 वर्ष) पुत्र गुलफाम निवासी दादूपुर, गोविंदपुर थाना रानीपुर, हरिद्वार हुई। जिसकी गुमशुदगी की रिर्पोट परिजनों ने ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कराई थीं। अन्य दो शवों की शिनाख्त अभी नही हो पायी है। जिसमें एक व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष तथा दूसरे की 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है।