परियोजना शास्त्री के निधन पर शोक जताया

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल, परियोजना अर्थशास्त्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल का विगत 3 नवम्बर, 2023 को आकस्मिक निधन हो गया था। विकास भवन रोशनाबाद में राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल की दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा परिजनों को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग परिवार की ओर से 02 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी, प्रार्थना में प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, के. एन. तिवारी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, वेदप्रकाश, जिला विकास अधिकारी, विरेन्द्र रावत, मुख्य व्यक्तिक अधिकारी, सतपाल रावत प्रशासनिक अधिकारी, सी.एम. त्रिपाठी, नवीन नौटियाल स. संख्याधिकारी, टी.एस. पाल, अन्वेषक तकनीकी, जगमोहन नयाल, प्रधान सहायक, यशपाल नेगी, लेखाकार, सुशील शर्मा, कार्यालय अधीक्षक, राजेश कुमार, व्यैक्तिक सहायक, हरेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक सहित सभी कार्मिक शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *