पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चैन स्नैचर को गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो सोने की चैन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

28 मार्च को निवासी सेक्टर-3, बीएचईएल अशोक कुमार ने अपनी माँ तथा 16 जून को शिवालिक नगर निवासी उर्मिला पत्नी प्रभु दयाल ने दो अज्ञात बाइक सवारों के विरूद्ध झपट्टा मार कर गले से सोने की चैन छीन कर भाग जाने की घटना में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। खोजबीन में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो अभियुक्तों को सलेमपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्तों में सोनू (31 वर्ष) उर्फ अभिनव पुत्र सत्येंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम बलिया थाना भमोरा जिला बरेली व जितेंद्र (34 वर्ष) उर्फ जीतू पुत्र गोविंद राम कस्बा व थाना सुभाष नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश है।

इस दौरान पुलिस टीम में एसएचओ नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई नितिन चैहान, एसआई अमित नौटियाल, नंदकिशोर ग्वाडी, अर्जुन कुमार व कांस्टेबल दीप गॉड, अजय कुमार, विवेक गुसाईं, महेंद्र तोमर, गंभीर तोमर, अर्जुन व सीआईयू टीम एसआई रणजीत सिंह तोमर, एएसआई सुंदरलाल, कांस्टेबल पदम सिंह, हरवीर सिंह, वसीम, नरेंद्र, त्रिभुवन, उमेश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *